गुहा निषादराज जयंती समारोह

Jan 16, 2026 - 20:49
Feb 5, 2026 - 17:40
 0  28
गुहा निषादराज जयंती समारोह

गुहा निषादराज जयंती समारोह


घोटिया : ग्राम घोटिया में परिक्षेत्रीय निषाद समाज जो कि 32 गांव का संगठन है प्रभु श्रीराम चंद्र जी के सखा श्रृंगवेरपुर के राजा भगवान गुहा राज निषाद राज जी का जयंती उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । जिसमें भारी संख्या में जनमानस की उपस्थिति रही । मुख्यातिथि के रूप में श्री प्रदीप कैवर्त जी भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ की उपस्थिति रही । विशेष अतिथि के रूप में कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा जी, महामंत्री मितेंद्र वैष्णव जी, शशीकांत निषाद जी पूर्व प्रांतीय संगठन सचिव छ ग निषाद समाज, जिला निषाद समाज से बहुर सिंह निषाद जी, राम प्रसाद निषाद जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश निषाद जी, पुखराज निषाद जी, मदन निषाद जी व लगभग 2500 की संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गुहराज निषादराज जी की पूजा अर्चना पश्चात प्रारम्भ हुई कार्यक्रम में निषाद समाज के माताओं बहनों द्वारा भव्य शोभा यात्रा सामाजिक एकता के रूप में दिखी । समाज के अध्यक्ष महेश निषाद जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सबको मिलजुलकर कार्य करने का आहवान किया । मुख्यातिथि महोदय श्री प्रदीप कैवर्त जी ने समाज के संगठन को बल देते हुए राज्य शासन के योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि वर्तमान सरकार मछुवारा समाज के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, जो कि प्रधानमंत्री जी का एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए इस पर बल दिया, समाज की एकता अखंडता बना रहे इसके लिए वरिष्ठ, कनिष्ठ, युवा, महिला सबको एक मंच पर सकारात्मक कार्य करने पर बल दिया । वीबी जी राम जी योजना के बारे में भी विस्तार से बताया कि यह ग्राम स्तर पर अंतिम व्यक्तियों के लिए कितना उपयोगी है इस पर जोर दिया । मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा जी ने अपने उद्बोधन में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और समाज के वास्तविक मांग को राज्य शासन के माध्यम से अविलंब पूरा करने का विश्वास देने के साथ साथ शासन किस तरीके से निषाद समाज के प्रति चिंतित है उसका उल्लेख किया और आने वाले समय में समाज का सर्वांगीण विकास हो उस पर जोर दिया । आभार प्रदर्शन करते हुए शशीकांत निषाद ने अपनी बात में कही जिस समाज का दल होता है उसका बल होता है और जिस समाज की जय होता है उसका विजय होता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow